Site iconSite icon AR Live News

बस-ट्रेलर में भिड़ंत: बस चालक की मौत की मौत, सवारियां घायल

bus driver died and many injured in bus truck accidentbus driver died and many injured in bus truck accident

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में तुला गांव के पास सोमवार सुबह बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गयी। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सवारियां घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस सवारियों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में बस चालक केलवाड़ा निवासी देवीलाल पुत्र हेमराज मेघवाल की मौत हुई है। बस केलवाड़ा की ओर से आ रही थी, तभी सामने से तेज गति में आ रहा ट्रेलर बस से टकरा गया। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि बस दस फीट तक रिवर्स चली और पीछे एक पेड़ से टकराकर रूकी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

Exit mobile version