Site iconSite icon AR Live News

तेज गर्मी का आमजन पर दिखाने लगा असर

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी का असर तेज हो गया है। इसके कारण आमजन प्रभावित नजर आ रहा है। हालांकि उदयपुर के अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को कमी आयी है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 17.4 डिग्री रहा था। तेज गर्मी से उदयपुर में दोपहर से शाम तक शहर में आमजन के साथ ही पर्यटकों की चहल पहल भी बहुत कम नजर आने लगी है।

अधिकतम तापमान में अब कमी आने की संभावना

पिछले कुछ दिनों से बना प्रतिचक्रवाती तंत्र कमजोर हो रहा है। तथा वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। राज्य के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने व राज्य में हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

Exit mobile version