उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन की घटना
चित्तौड़गढ़(एआर लाइव न्यूज)।उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर शनिवार रात भदेसर थाना क्षेत्र में एक पुलिया के पास डीजल से भरा टैंकर और एक कंटेनर आपस में टकरा गए। इसके बाद लगी आग ने दोनों वाहनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
घटनाक्रम अनुसार उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रहा एक कंटेनर अचानक असंतुलित होकर सड़क बीच बना डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ की लेन पर जाकर उदयपुर की तरफ से आ रहा टैंकर से जा टकराया। इस टैंकर में डीजल भरा हुआ बताया जा रहा है। अचानक हुई इस भिड़ंत में टैंकर में आग लग गई। इस आग ने कंटेनर को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। दोनों वाहनों में चालक सहित कितने लोग फंसे हुए। आग तेज होने से इसकी तत्काल स्थिति साफ नहीं हो पायी।
फायर टीमों को भी आया पसीना
टक्कर के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रैफिक बन्द करवाकर फायर ब्रिगेड से आग बुझाने की कवायद शुरू की गई। हालांकि आग तेज होने और टैंकर में डीजल भरा होने से फायर टीम को खूब मशक्कत करनी पड़ी।
सिक्स लेन पर लगी वाहनों की लाइनें
बीच सड़क वाहन टकराने और उनमें आग लगने से ट्रैफिक रोकना पड़ा। इस कारण सिक्सलेन के दोनों तरफ करीब पांच से सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में कार, जीप सहित छोटे वाहन भी घण्टो तक फंसे रहें।

