उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की अन्तर्राष्ट्रीय कयाकिंग खिलाड़ी नेहा कुमावत ने सुखना लेक ,चण्डीगढ़ पर हुई ऑल इंडिया इन्टर युनिवर्सिटी कयाकिंग एवं केनोइंग चैम्पियनशिप 2021-22 में 500 मीटर के 1 स्पद्र्धा मे कांस्य पदक जीता है।
पंजाब यूनिवर्सिटी, चण्डीगढ़ की मेजबानी में 14 से 18 मार्च तक हुई इस चैम्पियनशिप मेें पदक जीतने वाली कृष्णा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, मावली की बीपीएड की छात्रा नेहा कुमावत राजस्थान की एक मात्र खिलाड़ी है।
अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी
प्राचार्य राकेश पालीवाल ने बताया कि नेहा इससे पूर्व दो बार अन्तर्राष्ट्रीय कयाकिंग प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सात पदक जीत चुकी है। पदक जीत कर उदयपुर लौटने पर नेहा कुमावत का संस्था निदेशक पंकज चौधरी एवं सदस्यों ने स्वागत किया।

