Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में एक ही रात में दो बार आया भूकम्प

बीकानेर में दो बैक टू बैक भूकंप

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। बीती रात यानी 18 मार्च को राजस्थान के बीकानेर में एक के बाद एक लगातार दो बार भूकंप के झटके लगे। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार 18 मार्च की रात बीकानेर जिले में दो बैक टू बैक भूकंप दर्ज किए गए।

पहला भूकंप रात्रि 12.42 बजे 3.4 रिक्टर तीव्रता का बीकानेर से करीब 38 किलोमीटर दक्षिण दिशा में जांगलू कस्बे के पास दर्ज किया गया। दूसरा भूकंप भी इसी क्षेत्र में बीकानेर से 25 किलोमीटर दक्षिण दिशा में, बरसिंहसर के पास रात्रि 2.57 बजे 3.2 रिक्टर पैमाने पर तीव्रता दर्ज की गई है।

बढ़ रही भूगर्भीय हलचल

आम तौर पर भूकंप के झटके आते रहते है, लेकिन राजस्थान में ऐसे दो बैक टू बैक भूकंप आना कही न कही हमें सोचने को मजबूर कर रहे कि राजस्थान में भूगर्भीय हलचल कुछ बढ़ने लगी है। 

Exit mobile version