Site iconSite icon AR Live News

होली पर बनियान गैंग का आतंक : लोगों को कमरों में बंद कर, चोरों ने घर की तिजोरियां कर दीं साफ

baniyan gang theft jewellery and cash from home in debari udaipurbaniyan gang theft jewellery and cash from home in debari udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी गांव में बीती रात बनियान गैंग का आतंक देखने को मिला। बनियान पहने और मुंह पर नकाब लगाए बदमाश घरों में घुसे, सोते हुए लोगों को कमरों में बंद किया और घर की तिजोरियों, अलमारियों में रखे लाखों के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए।

पुलिस ने बताया कि चोर बनियान पहने थे और चेहरे को नकाब से ढका हुआ था। वारदात करने का तरीका बनियान गैंग का है। बदमाशों ने देबारी के सिंगावट वाड़ा मोहल्ले के घरों और दुकानों को निशाना बनाया। बदमाश सबसे पहले बगदिलाल मेघवाल की किराणा दुकान के शटर तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी नकदी चोरी की। इसके बाद चोरों ने उम्मेद सिंह के मकान को निशाना बनाया।

उम्मेद सिंह के घर में घुसने से पहले बदमाशों ने आस-पड़ोंस के घरों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। उम्मेद सिंह के घर में उन कमरों को बाहर से कुंडे लगाकर बंद कर दिया, जहां उम्मेद सिंह और उनका बेटा महेन्द्र सिंह सो रहे थे। इसके बाद उम्मेद सिंह की मां के कमरे में घुसकर करीब 5 लाख के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। गनीमत रही कि इस समय उम्मेद सिंह की मां, बहू और छोटा पोता सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे, वरना बदमाश इन पर हमला तक कर सकते थे।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की

देबारी उप सरपंच चंदन सिंह देवड़ा ने बताया कि गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है। बदमाश बेखौफ घरों में लोगों के होते हुए भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

Exit mobile version