राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र
उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी द्वारा बार बार टोकने के बावजूद सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा द्वारा विधानसभा में नारेबाजी करने पर जोशी को गुस्सा आ गया। बात इतनी बढ़ गई कि जोशी ने आसन से व्यवस्था देते हुए मार्शल बुला लिए और लोढ़ा को बाहर निकालने इतना तक कह दिया कि थ्रो हिम आउट।
हुआं यू कि मंगलवार को संयम लोढ़ा ने 6 जून 2018 में हत्या के एक झूठे मामले में गिरफ्तार हुए लिखमाराम रेबारी का मामला उठाया। लोढ़ा जो कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार भी है। उन्होंने दोषियों पर करवाई और पीडि़त को मुआवजा देने की मांग की। जवाब में मंत्री शांति धारीवाल ने इस मामले की सात दिन में जांच करवाकर दोषी पुलिस अधिकारियों को सख्त सजा दिलवाने का विश्वास दिलाया।
जांच चल रही, जो भी पुलिस अधिकारी दोषी होगा कार्रवाई होगी : धारीवाल
धारीवाल ने कहा कि लिखमाराम क्यों गिरफ्तार हुआ, इसमें किसकी गलती थी। इस मामले की जांच चल रही है और जो भी पुलिस अधिकारी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन लोढ़ा इस जवाब से संतुष्ठ नहीं हुए, उन्होंने पुलिस पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाते हुए सदन के वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने लोढ़ा को नारेबाजी नहीं करने चेताया, फिर भी वे चुप नहीं रहे तो जोशी ने मार्शल को “थ्रो हिम आउट” कहते हुए लोढ़ा को सदन से बाहर करने के निर्देश दिए।
चेताने के बावजूद नहीं माने लोढ़ा तो सख्त हुए विधानसभा अध्यक्ष
जोशी ने लोढ़ा को चेताया कि वे नहीं माने तो मार्शल बुलवा कर उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। इसके बावजूद संयम लोढ़ा नहीं माने तो विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने मार्शल को निर्देश देते हुए कहा मार्शल थ्रो हिम आउट। निर्देश मिलते ही मार्शल और सहयोगी वेल में पहुंचकर संयम लोढ़ा को बाहर ले जाने लगे। हालांकि माकपा विधायक बलवान पूनिया ने लोढ़ा को बचाव का प्रयास किया लेकिन जोशी ने पूनिया को भी रोक दिया और इसी बीच मार्शल संयम लोढ़ा को पकड़कर सदन से बाहर ले गए। उसके बाद माहौल शांत हो पाया।

