Site iconSite icon AR Live News

नेशनल पैरा-स्विमिंग चैम्पियनशिप : तैराकों का मनोबल बढ़ाएंगे झाझरिया और दीपा मलिक

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान एवं पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 25 से 27 मार्च तक उदयपुर में होने वाली 21वीं राष्ट्रीय पैरा-स्विमिंग चैम्पियनशिप में दिव्यांग तैराकों का उत्साहवर्धन करने पैरा-ओलंपिक में 2 स्वर्ण एवं 1 बार रजत पदक विजेता देवेन्द्र झाझरिया और देश की पहली महिला रजत पदक विजेता एवं पद्मश्री अवार्डी दीपा मलिक भी आएंगे।

पैरा-स्विमिंग प्रतियोगिता के कोऑर्डनेटर रविश कावडिय़ा ने बताया कि चित्रकूट नगर, भुवाणा स्थित महाराणा प्रताप खेल गांव में होने वाली नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले दिव्यांग तैराकों का पंजीयन जारी है। आयोजन को लेकर नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में विभिन्न कमेटियां भी बनाई जा रही है

23 मार्च को उदयपुर आएंगे दिव्यांग प्रतिभागी व पीसीआई के खेल विशेषज्ञ

23 मार्च को 30 प्रांतों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों से दिव्यांग प्रतिभागी व पीसीआई के खेल विशेषज्ञ अधिकारी उदयपुर पहुंचेंगे। 22 मार्च को प्रशांत अग्रवाल एवं पीसीआई के चेयरमैन डॉ. वीके दबास व सचिव गुरशरण सिंह चैम्पियनशिप स्थल महाराणा प्रताप खेलगांव के तरणताल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप प्रदान करेंगे। ।

Exit mobile version