Site iconSite icon AR Live News

बाड़मेर में 40 डिग्री पार हुआ दिन का तापमान, मेवाड़ में भी गर्मी हुई तेज

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। होली से पहले गर्मी ने मेवाड़ सहित प्रदेश में तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। बाड़मेर में दिन का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है।
मौसम विभाग से सोमवार को जारी अनुमान अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश मेंं मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्र्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 16 व 17 मार्च को दक्षिणी राजस्थान में कुछ जगह लू चल सकती है।

उदयपुर में भी नजर आने लगा गर्मी का असर

गर्मी का असर उदयपुर में भी नजर आने लगा है। अचानक तापमान में बढ़ोतरी होने से पर्यटन स्थलों पर भी दोपहर में धीरे धीरे पर्यटकों की आवाजाही कम नजर आने लगी है। यह स्थिति तब है जब उदयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर ही पहुंचा है। जैसे जैसे तापमान बढ़ेगा वैसे वैसे इसका असर और नजर आने लगेगा।

प्रदेश में प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान की स्थिति

उदयपुर 35.0 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर 40.3, अजमेर 37.0, बीकानेर 38.2, चुरू 38.0,
जयपुर 34.8, जैसलमेर 39.3,जोधपुर का 38.4 डिग्री सेल्सियस।

Exit mobile version