Site iconSite icon AR Live News

कोरोना को लेकर सीएम गहलोत ने चेताया,चीन में फिर बढऩे लगे मामले

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। कोरोना के मामले भले ही कम पड़ गए हो,लेकिन इसका खतरा अभी भी पूरी तरह से टला नहीं है। इसी के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता को फिर से चेताया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को बयान जारी कर प्रदेश की जनता को चेताया है कि चीन में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जब दुनियाभर में कोरोना के मामले कम हुए है तब चीन में कोरोना केस बढऩा चिंताजनता है क्योंकि दो साल पहले कोरोना वायरस की शुरूआत इसी चीन से हुई थी।

गहलोत ने भारत सरकार को भी दी सलाह

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि भारत सरकार को चीन के हालातों को देखकर वहां से आवागमन नियंत्रित करने पर विचार करना चाहिए। पूर्व में आई कोरोना की तीनों लहर से सबक लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

Exit mobile version