Site icon AR Live News

महिला क्रिकेट विश्व कप : भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराया

icc women world cup 2022 india vs west indies indian team won match with 155 run

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। न्यूज़ीलैंड के हैमिल्टन में खेले जा रहे महिला विश्व कप के मैच में भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को 155 रनों से हरा दिया है। भारत ने 317 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज को इतने बड़े स्कोर का पीछा करते करते 162 रनों पर ही सिमट गयी।

भारत की इस शानदान जीत में बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीम की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा। जहां स्मृति ने 13 चौकों और 2 छक्कों के साथ 123 रन बनाए, तो वहीं हरमनप्रीत ने 107 रन बनाकर वेस्टइंडीज के छक्के छुड़ा दिए।

भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट झटके, इसके अलावा मेघना सिंह ने दो और झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़ ने भी एक-एक विकेट लिए। मैच में भारत की ओर से कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी।

गौरतलब है कि महिला विश्वकप टूर्नामेंट में अब तक भारत तीन मैच खेल चुका है। इसमें दो मैच में उसने जीत हासिल की है, वहीं एक मैच न्यूजीलैंड की टीम से हार चुका है।

Exit mobile version