Site iconSite icon AR Live News

बीजेपी हिंदुत्व के नाम पर ध्रुवीकरण कर चुनाव जीत गई : मुख्यमंत्री गहलोत

cm-ashok-gehlot-said bjp won up election on name of hindutvacm-ashok-gehlot-said bjp won up election on name of hindutva

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को दांडी मार्च वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में 4 में भाजपा की जीत और कांग्रेस की करारी हार पर कहा कि बीजेपी हिंदुत्व के नाम पर ध्रुवीकरण करके और चतुराई से बयान देकर चुनाव जीती है।

आज पूरे देश में हालात गंभीर हैं, चुनाव में जनता के मुद्दों पर कोई बात ही नहीं हुई, पीएम मोदी और बीजेपी के सभी नेताओं ने चतुराई से अपनी बात कही और मीडिया स्क्रीन ने भी उनका साथ दिया। सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बड़ी चतुराई से भाषण देते हैं। लोग देखते हैं कि प्रधानमंत्री बोल रहे हैं तो सच ही होगा और वे उनकी बात मान लेते हैं। गहलोत ने कहा कि ये जिम्मेदारी विपक्ष की है कि जनता को सच्चाई तक पहुंचाया जाए। बीजेपी को एक्सपोज करने का यही एकमात्र तरीका है।

Exit mobile version