Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में तीन दिवसीय 21वीं नेशनल पैरा-स्विमिंग प्रतियोगिता 25 मार्च से

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। अग्रणी नारायण सेवा संस्थान द्वारा पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में 21वीं राष्ट्रीय पैरा-स्विमिंग प्रतियोगिता 25 से 27 मार्च तक उदयपुर में चित्रकूट नगर भुवाणा स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव में होगा।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न श्रेणीयों के 400 से अधिक दिव्यांग तैराक हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व भी नारायण सेवा संस्थान ने 2017 में प्रथम बार राष्ट्रीय पैरा-स्विमिंग प्रतियोगिता रखी थी। उसमें 18 राज्यों के दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उस प्रतियोगिता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में जिक्र भी किया था।

Exit mobile version