Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा में बोले कटारिया : मेरे यहां ऐसे एसपी भी रहे, जो करोड़ों लूट कर ले गए

gulab chand kataria statement in vidhansabha for udaipur sp workinggulab chand kataria statement in vidhansabha for udaipur sp working

कटारिया ने किसकी तरफ किया इशारा : लोग लगा रहे कयास

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में पुलिस विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान दिया गया नेता प्रतिपक्ष एवं उदयपुर शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया का बयान प्रदेश सहित उदयपुर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार को कटारिया ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा कि “मेरे यहां कई एसपी ऐसे रह गए हैं, जो करोड़ों लूट कर ले गए हैं, आज बड़े-बड़े ओहदे पर बैठे हुए हैं, मेरी आंखों के सामने, मैं गृहमंत्री होते हुए भी उस पीड़ा को मैंने बर्दाश्त किया है। तो मैं सोचता हूं, आज भी वो इतने बढ़िया बढ़िया माल खा रहे हैं, इसका मतलब डिपार्टमेंट के मन में कहीं न कहीं कोई कमजोरी है।”

गुलाब चंद कटारिया के विधानसभा में दिए इस बयान से उनकी पीड़ा तो सामने आई ही, साथ ही लोगों के बीच यह चर्चा भी चल पड़ी है कि कटारिया का इशारा उदयपुर में रहे किन-किन एसपी की ओर था और उनके गृहमंत्री रहते हुए ऐसे कौन से एसपी रहे हैं, जो करोड़ों लूट कर ले गए और कटारिया को को आज तक भी उसका मन ही मन मलाल है।

गुलाब चंद कटारिया के विधानसभा में दिए बयान को सुनिए..

उदयपुर में कटारिया के इस बयान पर लोग अलग-अलग एसपी के नाम लेकर कयास लगा रहे हैं। लोग याद कर रहे हैं कि गुलाब चंद कटारिया के गृहमंत्री रहते हुए कौन-कौन आईपीएस उदयपुर एसपी रह चुके हैं, उन पर कब-कब क्या आरोप लगे हैं और वे एसपी विभाग में वर्तमान समय में कहां तैनात

Exit mobile version