Site iconSite icon AR Live News

डिप्टी जेलर और दलाल 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

acb-arrest-deputy-jailor-of-banswara-for-taking-bribeacb-arrest-deputy-jailor-of-banswara-for-taking-bribe

जयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। एसीबी ने आज बांसवाड़ा जिला कारागृह के डिप्टी जेलर सैयद आमीर अली एवं उसके दलाल को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी महानिदेशक बी. एल सोनी ने बताया कि परिवादिया ने एसीबी बांसवाड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार बांसवाड़ा जेल में बन्द उसके पति एवं रिश्तेदार से मारपीट नहीं करने तथा मुलाकात करवाने की एवज में जिला कारागृह बांसवाड़ा के डिप्टी जेलर सैयद आमीर अली ने अधिवक्ता अजहर अहमद (दलाल) के जरिए 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग की।

उदयपुर में भी रह चुका है डिप्टी जेलर, तब भी एक बंदी से मांगी थी रिश्वत

बांसवाड़ा एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधोसिंह के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन कर आज ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया। जिसके तहत एसीबी ने अधिवक्ता अजहर अहमद (दलाल) को परिवादिया से 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मामले में संलिप्तता के आधार पर डिप्टी जेलर सैयद आमीर अली को भी गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि आरोपी डिप्टी जेलर सैयद आमीर अली के विरूद्ध कारागृह सलूम्बर, जिला उदयपुर पदस्थापन के दौरान भी बन्दी से मारपीट नहीं करने तथा तंग नहीं करने की एवज में रिश्वत की मांग किये जाने के संबंध में मामला दर्ज किया जा चुका है। फिलहाल एसीबी द्वारा आरोपियों से पूछताछ एवं उनके आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

Exit mobile version