Site iconSite icon AR Live News

राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में उदयपुर को मिले चार अवार्ड

udaipur four photograph select for national awardudaipur four photograph select for national award

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पृथ्वीराज फाउंडेशन, अजमेर द्वारा आयोजित रूपेश डूडी मेमोरियल परिपक्व राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में उदयपुर की चार फोटोग्राफ्स अवॉर्ड विनिंग रही हैं। पृथ्वीराज फाउंडेशन के सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि वाइब्रेंट कलर्स ऑफ राजस्थान और लाइफ इन पेंडेमिक थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 150 फोटोग्राफर्स की प्रविष्टियां प्राप्त हुई।

लाइफ इन पेंडेमिक विषय पर आधारित फोटो फीचर कैटेगरी में अजमेर के फोटो जर्नलिस्ट हिमांशु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर और उदयपुर के जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा द्वितीय और राकेश शर्मा राजदीप तृतीय स्थान पर रहे। ऑनरेबल मेंशन सर्टिफिकेट दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट रमेश डाबी, वाजिद हुसैन ओर उदयपुर के मनीष कोठरी को दिया गया।

वाइब्रेंट कलर्स ऑफ राजस्थान श्रेणी में कोलकाता के सिरदेंदु गायन प्रथम रहे, जोधपुर के सुनील चौधरी द्वितीय, आगरा से आरती अग्रवाल तृतीय रहे। ऑनरेबल मेंशन सर्टिफिकेट उदयपुर के देवेंद्र श्रीमाली, जयपुर से अरुण मजूमदार और जोधपुर से लिली शर्मा को दिया गया।

विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार पुरुस्कार

फाउंडेशन सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि अतिथियों ने प्रथम स्थान पर रहे हिमांशु शर्मा और सिरसेंदु गायन को 10-10 हज़ार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे डॉ. कमलेश शर्मा और सुनील चौधरी को 5-5 हज़ार और तृतीय स्थान पर रही आरती अग्रवाल और राकेश शर्मा राजदीप को 2-2 हज़ार रुपये के चैक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उदयपुर के चारों विजेताओं को उदयपुर में पृथ्वीराज फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version