Site icon AR Live News

आयकर विभाग का याशिका ग्रेनाइट पर छापा : 50 से अधिक ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

income tax raid on yashika granite group

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। आयकर विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के बड़े माइनिंग ग्रुप याशिका ग्रेनाइट के ठिकानों पर छापेमारी की है। आयकर टीमों ने याशिका ग्रेनाइट के किशनगढ़, राजसमंद, देवगढ़, पुष्कर सहित अन्य करीब 50 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई से मार्बल इंडस्ट्री में खलबली मची हुई है।

याशिका ग्रेनाइट्स मूलत ब्लैक ग्रेनाइट के खनन के लिए जानी जाती है और देश में सबसे ज्यादा प्रोसेसिंग देने वाली यूनिट्स में शामिल है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार टीमों ने ग्रुप के मालिकों के किशनगढ़ स्थित घर और कार्यालयों से आवश्यक दस्तावेज जब्त किए हैं। करोड़ों की अघोषित आय के खुलासे की संभावना है।

Exit mobile version