Site iconSite icon AR Live News

एसडीएम का रीडर को 36 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एसीबी की टीम ने मंगलवार को पुष्कर एसडीएम के रीडर सहायक प्रशासनिक अधिकारी रघुवीर सिंह भाटी को 36 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने अजमेर एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार परिवादी के राजस्व वाद में स्टे दिलवाने की एवज में रीडर रघुवीर सिंह भाटी पुष्कर अजमेर एसडीएम सुखाराम के लिये 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग की

अजमेर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद आज टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये रघुवीर सिंह भाटी पुत्र नाथू सिंह भाटी को परिवादी से 36 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में एसीबी एसडीएम की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Exit mobile version