Site iconSite icon AR Live News

प्रोस्टेट कैंसर दूर कर आठवें दिन किया डिस्चार्ज

gbh memorial cancer hospital operated prostate cancer in udaipurgbh memorial cancer hospital operated prostate cancer in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रोस्टेट के कारण मूत्राशय में हुआ कैंसर बेडवास स्थित जीबीएच मेमोरियल कैंसर हॉस्पीटल में ऑपरेशन कर हटाया गया। इस तरह के मामले कम ही किए जाते आए हैं।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि भीलवाड़ा निवासी दाउद अली को मूत्र करने पर जलन, रूकावट और कई बार तो ज्यादा मूत्र आने की शिकायत हुई। इस पर परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, जिसमें प्रोस्टेट बड़ा हुआ पाया गया तथा गांठ भी पाई गई। गांठ की बायोप्सी कराने पर कैंसर का पता चला। इसे चिकित्सकीय भाषा में सीए प्रोस्टेट कहा जाता है।

गांठ काफी बड़ी होने और मूत्र में दिक्कत बनी रहने से खतरा बना हुआ था और कहीं भी उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। इस पर परिजन उन्हें जीबीएच मेमोरियल कैंसर हॉस्पीटल लेकर आए। यहां कैंसर सर्जन डॉ. कुरेश बंबोरा ने मरीज को देखा। उन्होंने यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनीष भट्ट के साथ मिलकर टीम गठित की और ऑपरेशन करना तय किया।

इस कैंसर की जटिलता के चलते ऑपरेशन करीब पांच घंटे से अधिक चला और कैंसरग्रस्त हिस्से को रेडिकल प्रोस्टेक्टिकटॉमी कर हटाया गया। ऑपरेशन की सफलता रही कि मरीज का दूसरे दिन से मूत्र में आ रही दिक्कत दूर हो गई और उन्हें आठवें दिन डिस्चार्ज कर दिया गया।

Exit mobile version