Site iconSite icon AR Live News

रीट लेवल 2 परीक्षा रद्द का मामला : हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार से मांगा जवाब

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। रीट भर्ती परीक्षा˜ 2021 लेवल 2 रद्द करने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य के चीफ सेेक्रेट्री, एसीएस होम, प्रमुख शासन सचिव शिक्षा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और रीट परीक्षा समन्वयक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
रीट लेवल 2 को रद्द करने के राज्य सरकार के निर्णय को चुनौती देने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता के वकील ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान तर्क दिया कि राज्य सरकार ने रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 की परीक्षा एक ही एजेंसी से करवाई थी, लेकिन परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पर सरकार ने रीट लेवल 2 की परीक्षा ही रद्द की है।

इस मामले में एसओजी की जांच भी अभी जारी है। इस गड़बड़ी में शामिल होने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि सरकार ने रीट लेवल 1 की परीक्षा को तो यथावत रखा, लेकिन लेवल 2 को रद्द कर दिया। ऐसे में राज्य सरकार के इस आदेश को निरस्त किया जाए। सुनवाई में हाईकोर्ट ने इस मामले मेंं राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

Exit mobile version