Site iconSite icon AR Live News

भागलपुर के घर में हुआ विस्फोट: 10 की मौत, आस-पास के 4 घर ढहने से दबे लोग

10 died in explosion blast During Illegal Manufacturing of Crackers bhagalpur bihar10 died in explosion blast During Illegal Manufacturing of Crackers bhagalpur bihar

एआर लाइव न्यूज। बिहार के भागलपुर में काजवली चक क्षेत्र स्थित घर के अंदर गुरूवार रात हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हुई है, वहीं 12 से अधिक लोग गंभीर घायल हैं। हादसा रात करीब 11 30 बजे हुआ है। विस्फोट इतना घातक और तीव्र था कि इससे आस-पास का इलाका दहल उठा और जिस घर में विस्फोट हुआ, उसके सहित आस-पास के 4 घर तक ढह गए। रात को घरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे, जो धमाके के साथ ही मलबे में दब गए।

हादसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री नितीश कुमार से इस संबंध में बात की है। मौके पर पहुंचे भागलपुर डीएम ने बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ है, वह परिवार पटाखा बनाने का काम करते थे। इस क्षेत्र में पटाखा विस्फोट की छोटी-मोटी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। घर से बरामद विस्फोटक के संबंध में जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मलबे से काफी मात्रा में बारूद और लोहे की कीलें मिली हैं। ऐसे में पुलिस इसकी हर एंगल से जांच कर रही है। कुछ ही दिनों पहले आईबी ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था।

मलबे के नीचे दबे हैं लोग, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

जानकारी के अनुसार घरों के ढहने से कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मलबे को हटाकर लोगों को निकालने और बचाने का प्रयास कर रही है। 10 शव बरामद हो चुके हैं, वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Exit mobile version