जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इंडियन एयरफोर्स की वॉर एक्सरसाइज ऑपरेशन वायु शक्ति को देखने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोकरण जैसलमेर आ रहे हैं। वायुशक्ति ऑपरेशन 7 मार्च को पोकरण में होगा। इंडियन एयरफोर्स वायु शक्ति की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
खासबात है कि चर्चाओं में रहा फाइटर जेट राफेल भी वायु शक्ति ऑपरेशन में शामिल होगा। इस ऑपरेशन में राफेल, सुखोई, मिराज, जगुआर और मिग-29 सहित 109 फाइटर जेट और 24 अपाचे, चिनूक लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और चार रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे।

