Site iconSite icon AR Live News

विपक्ष पर कटाक्ष के बीच सीएम ने कई घोषणाएं की

विधानसभा का बजट सत्र : बजट पर बहस के दौरान बोले सीएम

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट बहस पर जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और विपक्ष पर कटाक्ष के बीच प्रदेश के लिए कई घोषणाएं की है।

गहलोत ने कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष ने बहस पर बोलते हुए कई आंकड़े पेश किए, जबकि उनको तो कमियां बतानी चाहिए थी। सुझाव देने चाहिए थे जिन पर हम काम करते, मगर नेता प्रतिपक्ष ने तो आंकड़े ही पेश किए। गहलोत ने कटारिया से कहा कि आपने आज आंकड़े ही पढ़े, आंकड़े तो हर कोई पढ़ सकता। यह मेरा नौवा बजट है। आप आंकड़ों का खेल खेलते है। कई पूराने आंकड़े भी ले आते है आप। यह डिबेट है कि जो बजट पेश किया है उसमें क्या कमी खामी है। उसकी बजाय आप आकड़े पढ़ते हो।

गहलोत ने कहा कि बजट में शामिल प्रस्तावों पर काम करने पैसा कहां से आएगा यह चिंता तो हमें करनी चाहिए वह चिंता आप (नेता प्रतिपक्ष) कर रहे है। गहलोत ने कहा कि 45 हजार सुझाव आए थे, उन पर मंथन कर अमृत के रूप मे यह बजट निकला है। गहलोत ने नाम लिए बगैर भाजपा विधायक सतीश पूनीयां और राजेंद्र राठौड़ पर भी कटाक्ष किए। सीएम ने कहा कि पक्ष-विपक्ष को मिलकर केंद्र सरकार के सामने प्रदेश हीत की बात उठानी चाहिए।

बजट नहीं, हवाई किला बनाया है आपने : कटारिया

बजट बहस पर विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा जवाब पेश करने से पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गहलोत सरकार के बजट पर कई सवाल उठाए। कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से यह भी कहा कि अगर आपके मन में गांधी जिंदा है तो आप रीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी की तह में जाए। कटारिया ने कहा कि पैसा आएगा कहा से सिर्फ झुंझुना पकड़ाया है। आपने बजट नहीं, हवाई किला बनाया है। पिछले बजट में जो घोषणाएं की गई उस पर आशानुरूप काम नहीं हुए। अधिकांश विकास कार्यों के शिलान्यास के पत्थर ही लग पाए है। कृषि बजट में 35 घोषणाएं की है इन पर 43 हजार 701 करोड़ खर्च का प्रावधान किया है। इन घोषणाओं की पूर्ति कैसे होगी?।

चिकित्सा, पेयजल, रोड नेटवर्क सहित कई घोषणाएं

सीएम ने प्रदेश में नए कॉलेज खोलने, स्वास्थ्य केंद्र से उप स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने, नई पीएचसी खोलने, नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, उप स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने, नई पीएचसी खोलने, सड़कों की मरम्मत और सड़क निर्माण, पेयजल के लिए कई घोषणाएं की है। सड़क,पुलिया निर्माण के लिए 1 हजार 147 करोड़ की घोषणा की गई है। नए जिलों के गठन के लिए कमेटी बनेगी। भूजल संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण बनाने की बड़ी घोषणा भी की गई है।

मेवाड़ के लिए ये प्रमुख घोषणाएं भी हुई

Exit mobile version