Site iconSite icon AR Live News

महाशिवरात्रि : शिव भक्ति मेंं दिखे भक्त

mahakal tample on mahashivratri-2022-udaipurmahakal tample on mahashivratri-2022-udaipur

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। महाशिवरात्री पर मेवाड़ के शिवालयों में मंगलवार देर रात तक भक्त शिव भक्ति मेंं डूबे रहे। सभी शिवालय आकर्षक रोशनी से नहाएं नजर आए।

मेवाड़ के आराध्यदेव एकलिंगजी के दर्शन करने बड़ी संख्या में शिव भक्त जत्थों के रूप में पैदल कैलाशपुरी पहुंचे। शिव भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था भी खूब हुई। शहर के महाकालेश्वर मंदिर पर भी देर रात के शिव भक्तों की दर्शन के लिए कतारें लगी रही। मंदिर ट्रस्ट के सचिव चन्द्रेशखर दाधीच ने बताया कि महाशिवरात्री पर परम्परागत रूप से ओगडी माई की धूणी,गणपति, भैरव व भोलेनाथ मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। शाम 6 बजे फतहसागर किनारे गंगा घाट पर पर 108 दीपकों के संग आरती की गई।

परशुराम महादेव,शहर के नीलकंठ महादेव, फतेश्वर महादेव,हजारेश्वर महादेव, बडग़ांव स्थित प्राचीन महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव गुफा, उबेश्वर महादेव, नांदेश्वर जी, बैजनाथ महादेव सीसारमा, गौतमेश्वर जी इसवाल,एकलिंगपुरा होड़ा पर्वत स्थित गुप्तेश्वर महादेव, झामेश्वर महादेव, झाड़ोल क्षेत्र के कमलनाथ महादेव सहित सभी शिवालयों पर मंगलवार देर रात तक दर्शनार्थियों का आना लगा रहा।

कोरोना काल के प्रतिबंध हटने का दिखा असर

कोरोना संक्रमण का असर कम होने से राज्य सरकार द्वारा पूर्व में लगाए गए सभी प्रतिबंध हटाने के बाद यह पहली शिवरात्रि थी। ऐसे में बडी संख्या में दर्शनार्थियों ने भोलेनाथ के दर्शन का लाभ लिया। लंबे इंतजार बाद दर्शनों की ऐसी व्यवस्था होने से दर्शनार्थियों में उत्साह भी खूब रहा।

Exit mobile version