जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। डीआरआई टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर ड्रग तस्कर अफ्रीकन महिला को पकड़ा है। महिला प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स के कैप्सूल छुपाकर लायी थी। ड्रग्स निकालने के लिए महिला को जयपुर हॉस्पिटल ले जाना पड़ा, जहां डॉक्टर्स की टीम ने महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदर छुपे ड्रग्स के 70 से 80 कैप्सूल निकाले। इनकी बाजार कीमत करीब 10 करोड़ रूपए आंकी जा रही है।
जानकारी के अनुसार महिला शारजाह से जयपुर आई थी। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल में कुछ संदिग्ध लगने पर महिला की तलाशी ली, लेकिन महिला के कपड़ों से कुछ बरामद नहीं हुआ। डीआरआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार महिला को हिरासत में लिया और एसएमएस हॉस्पिटल लेकर गए।
एसएमएस हॉस्पिटल में महिला की बॉडी स्कैन की गयी तो प्राइवेट पार्ट के अंदर ड्रग्स के कैप्सूल रखे होने का पता चला। डॉक्टर्स की टीम ने महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदर रखे कैप्सूल निकालने शुरू किए, एक के बाद एक करीब 70 कैप्सूल निकले हैं, जिनके अंदर ड्रग्स भरी हुई है।

