Site iconSite icon AR Live News

बहुचर्चित चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी केस में राजद सुप्रीमो लालू यादव दोषी करार

lalu prasad yadav pronounced guilty in chara ghotala doranda treasury caselalu prasad yadav pronounced guilty in chara ghotala doranda treasury case

रांची,(एआर लाइव न्यूज)। देश के बहुचर्चित 950 करोड़ रूपए के चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी केस में भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दोषी करार दिए गए हैं। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को लालू प्रसाद यादव सहित 75 आरोपियों को दोषी ठहराया, जबकि 24 को बरी कर दिया गया है।

कोर्ट 21 फरवरी को लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाएगी। कोर्ट की ओर से दोषी करार देने के साथ ही पुलिस ने लालू प्रसाद यादव को हिरासत में ले लिया। यहां से उन्हें रांची के आरआईएमएस हॉस्पिटल ले जाया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले चारा घोटाले के 4 मामले देवघर के एक, दुमका ट्रेजरी के दो अलग-अलग और चाईबासा ट्रेजरी से संबंधित दो मामलों में लालू दोषी करार दिए जा चुके हैं। अभी पहले के सभी मामलों में जमानत पर चल रहे थे।

Exit mobile version