Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र से उदयपुर घूमने आ रहे परिवार का कार एक्सीडेंटः पति-पत्नी, बेटी की मौत, पिता-पुत्री गंभीर घायल

three died and two injured of a family in car accident at pindwara highway udaipurthree died and two injured of a family in car accident at pindwara highway udaipur

उदयपुर/कोटड़ा/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। बेकरिया थाना क्षेत्र के गोगुन्दा पिंडवाड़ा हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार से जा रही कार आक्यावड़ के समीप रोड डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के बुजुर्ग दंपत्ति महादेव-इंद्रा और उनकी शादीशुदा बेटी वोरसी मौर्य कुल 3 सदस्यों की मौत हो गयी। वहीं मृतका के पति और पुत्री गंभीर घायल हैं। महाराष्ट्र के ठाणे निवासी परिवार के 5 सदस्य उदयपुर घूमने आ रहे थे।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों मदद के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना पर बेकरिया थानाधिकारी शंकरलाल राव, 108 के पायलट शहजाद खान व हाईवे एंबुलेंस के भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, वहीं मृतकों के शवों को एमबी हॉस्पिटल की मोरचरी में रखवाया गया है।

अंबाजी दर्शन कर उदयपुर आ रहे थे

पुलिस ने बताया कि हादसे में महाराष्ट्र ठाणे निवासी महिला वोरसी पत्नी नितिन मौर्य की घटनास्थल पर मौके पर मौत हो गयी थी, वहीं अस्पताल में उपचार के दौरान वोरसी के पिता महादेव एवं मां इंद्रा ने दम तोड़ दिया। वोरसी की पुत्री 12 वर्षीय निलाक्षी और पति नितिन मौर्य 45 गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 5 लोग महाराष्ट्र के ठाणे से राजस्थान घूमने के लिए आये थे। वे गुजरात के अम्बाजी मंदिर दर्शन करने के बाद उदयपुर आ रहे थे, इसी दौरान बेकरिया थाना क्षेत्र के आक्यावड़ के समीप कार असंतुलित होकर रोड डिवाइडर से टकरा गयी।

Exit mobile version