Site iconSite icon AR Live News

हिजाब विवाद : जयपुर में छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची, तो प्रबंधन ने प्रवेश से रोका

hijab controversy now in jaipur chaksu college administration objection on girl students wearing hijabhijab controversy now in jaipur chaksu college administration objection on girl students wearing hijab

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद कर्नाटक में थमा नहीं था और इसने राजस्थान के जयपुर में भी तूल पकड़ लिया है। जयपुर के चाकसू स्थित कस्तूरी देवी कॉलेज में शुक्रवार को जब कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची तो प्रबंधन ने उन्हें प्रवेश देने से इनकार कर दिया। कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को कॉलेज यूनिफॉर्म में आने की आत कही, तो छात्राएं नाराज हो गयीं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चाकसू के कस्तूरी देवी कॉलेज में कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर कॉलेज पहुंची थी। कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को मुख्य भवन में प्रवेश देने से मना कर दिया और कॉलेज यूनिफॉर्म में आने के लिए कहा। छात्राओं ने हिजाब पहनकर ही कॉलेज में एंट्री देने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया।

पुलिस ने समझाईश कर मामला शांत किया

विरोध बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने मुख्य भवन का गेट बंद कर दिया। छात्राओं की सूचना पर उनके परिजन और क्षेत्रवासी भी कॉलेज के बाहर इकट्ठे हो गए, उन्होंने भी हिजाब में ही छात्राओं को प्रवेश देने की मांग की, लेकिन कॉलेज प्रबंधन नहीं माना। माहौल बिगड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत किया।

हिजाब पहनकर पहुंची छात्राओं ने कहा कि भारत के संविधान में सभी वेशभूषा को मान्यता दी गई है। ऐसे में हमारे धर्म के लिबास को पहनने से किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। कुछ सांप्रदायिक लोग बेवजह हमें परेशान कर रहे हैं, जो सरासर गलत है।

Exit mobile version