Site iconSite icon AR Live News

एमजी कॉलेज में इंटरनेशनल ई-कांफ्रेंस 12 व 13 फरवरी को

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। पर्यावरण और सतत विकास मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर उदयपुर शहर के एमजी कॉलेज में 12 व 13 फरवरी को इंटरनेशनल ई-कांफ्रेंस होगी।
एमजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. शशि सांचीहर ने बताया कि दो दिवसीय इंटरनेशनल ई-कांफ्रेंस में 247 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें तीन तकनीकी सत्रों में 35 चुनिंदा पत्रों का वाचन भी किया जाएगा। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, केलीफोर्निया यूएसए के डॉ. गिरीश श्रीमाली, लॉस एंजिल्स यूएसए के वैज्ञानिक डॉ.जगपाल सिंह,लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीप्ति रंजन साहू भी पर्यावरण और उससे जुड़ी चुनौतियों पर बोलेंगे।

समापन सत्र में दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका से मालिगा नायडू व दिल्ली यूनिवर्सिटी से तेजबीर एसण्राना इस विषय पर विचार व्यक्त करेंगे। आयोजन सचिव डॉ.दीपक माहेश्वरी, संयोजक डॉ.अंजु बेनीवाल व समन्वयक डॉ. पूर्णिमा सिंह को अलग अलग जिम्मेदारिया सौंपी गई है। महाराज गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रो.विनोद कुमार सिंह और एमएसडीएस विश्वविद्यालय आजमगढ़ उत्तरप्रदेश के प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा भी इंटरनेशनल ई-कांफ्रेंस मेंं शामिल होंगे।

Exit mobile version