Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ ही बुधवार को राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया।
अभिभाषण में राज्यपाल मिश्र ने पिछले तीन साल में राजस्थान सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यां के लिए राज्य सरकार की तारीफ करते हुए बधाई दी। राज्यपाल ने कोरोना काल के दौरान प्रदेश में किए गए जनसेवा, स्वास्थ्य सेवा के कार्यों के लिए भी राज्य सरकार की सराहना की।

प्रदेश सरकार ने कोरोना प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर काम किया

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर काम किया। कलराज मिश्र ने कोरोना काल में सेवाए देेने वाले कोरोना योद्धाओं को भी धन्यवाद दिया। राज्यपाल के अभिभाषण से पहले संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इससे पहले विधानसभा परिसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने राज्यपाल की अगवानी कर उनका स्वागत किया।

भाजपा विधायको का विरोध : रीट परीक्षा मामले की सीबीआई से जांच की मांग

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित भाजपा विधायक हाथ में तख्तियां लेकर खड़े हो गए और रीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई से जांच की मांग की। भाजपा विधायकोंं ने इस दौरान हाथ पर काली पट्टी भी बांधे रखी। इस दौरान आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल भी बीच बीच में रीट परीक्षा मामले की सीबीआई से जांच की मांग दोहराते रहे।

Exit mobile version