Site iconSite icon AR Live News

कलेक्ट्री के एक गेट पर सतीश पूनीयां हाय-हाय तो दूसरे गेट पर जिंदाबाद के नारे

congress and bjp protest at same time at collectry gatecongress and bjp protest at same time at collectry gate

एक ही समय पर था दोनों पार्टियों प्रदर्शन

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिला कलेक्ट्री पर मंगलवार को एक अजीब राजनीतिक दृश्य देखने को मिला। कलेक्ट्री के एक गेट (प्रवेश द्वार) पर सतीश पूनीयां हाय हाय के नारे लगते सुनाई दिए तो दूसरे गेट (निकासी द्वार)पर सतीश पूनीयां जिंदाबाद के नारे। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी पार्टी के झंडे लिए प्रदर्शन किया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीयां द्वारा कांग्रेस पार्टी पर दिए विवादास्पद बयान को लेकर कांग्रेस शहर और देहात जिला ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्री बाहर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा और देहात के निवर्तमान अध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं केे भाषण के बीच कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनीयां हाय हाय के नारे भी लगाए गए।

पांच-दस फीट दूरी पर था भाजपा का प्रदर्शन

कांग्रेस के प्रदर्शन से महज पांच-दस फीट के दूरी पर कलेक्ट्री के दूसरे गेट पर भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के नेतृत्व में भाजपा का प्रदर्शन था। सतीश पूनीयां की कार पर हाल ही में हुए हमले के विरोध और रीट परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सतीश पूनीयां जिंदाबाद के नारे भी सुनाए दिए।

Exit mobile version