Site iconSite icon AR Live News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की कार पर हमला

attack on satish punia.jpg -3attack on satish punia.jpg -3

कोटा से जयपुर जाते समय की घटना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां की गाड़ी पर रविवार को बूंदी जिले में उस समय कुछ लोगो ने हमला कर दिया जब वे कोटा से जयपुर जा रहे थे।

घटनाक्रम अनुसार सतीश पूनियां कोटा से जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान बूंदी जिले में अचानक हाथ में काले झंडे लिए लोगो भीड़ ने उनकी गाड़ी रोक ली। ये लोग कांग्रेस कार्यकर्ता बताए जा रहे है।यहां काफी देर भीड़ ने पूनियां की गाड़ी को रोके रखा। गाड़ी पर मुक्के भी मारे। जैसे तैसे सतीश पूनियां की गाड़ी भीड़ से बचकर आगे बढ़ी तो पीछे से कुछ लोगो ने गाड़ी पर पत्थर भी फेंके।

हमला करने वाले लोग कांग्रेस कार्यकर्ता थे : सतीश पूनिया

घटना के बाद सतीश पूनिया ने बताया कि उनके हाथ मे काले झंडे थे और वे लोग कांग्रेस जिंदाबाद, शांति धारीवाल जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। इससे साफ हो जाता है कि हमला करने वाले कांग्रेस के ही लोग थे। इन्होंने काफी देर तक तांडव किया और गाड़ी पर डंडे बरसाए।

पूनियां ने बताया कि रीट परीक्षा में गड़बड़ी सहित कई मुद्दे उन्होंने उठाये है। लगता है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज उसी के काउंटर के रूप में यह हथकंडा अपनाया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर राजस्थान के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी डीजी से बात कर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। कटारिया ने मुख्यमंत्री से पूनिया को जिलों की यात्रा के समय सुरक्षा देने की मांग भी की है।

Exit mobile version