Site iconSite icon AR Live News

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का जयपुर में हुआ शिलान्यास

the-foundation-stone-of-the-world-third-largest-cricket-stadium-was-laid-in-jaipurthe-foundation-stone-of-the-world-third-largest-cricket-stadium-was-laid-in-jaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद बसंत पंचमी के अवसर पर शनिवार को जयपुर-दिल्ली बाईपास पर क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सेक्रेटरी जय शाह सहित राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अशोक गहलोत ने कहा कि आज का दिन राजस्थान क्रिकेट के लिए स्वर्णिम अवसर है। आरसीए पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर में आरसीए का अपना स्टेडियम का सपना देखा था। राजस्थान में प्रोफेशनल क्रिकेट का माहौल बन रहा है। दुनिया के 10 में से 7 बड़े स्टेडियम भारत में हैं, राजस्थान का ये स्टेडियम दुनिया में तीसरे स्थान पर होगा। ये राजस्थान के खिलाड़ी और प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है।

गहलोत ने कहा की दीपक चाहर, महिपाल, राहुल चाहर, खलील अहमद और अब रवि बिश्नोई का भारतीय टीम में होना बड़ी उपलब्धि है। ऐसी उम्मीद है कि अब राजस्थान को बीसीसीआई इग्नोर नहीं होने देगा। आईपीएल मैचों में राजस्थान को प्रिफरेंस दीजिए। राजस्थान को यदि मैच देंगे तो राजस्थान के साथ न्याय होगा। भारत-न्यूजीलैंड के मैच में जाने का उन्हें मौका मिला जहां अच्छा प्रबंधन था। आगे भी उम्मीद है कि मैच का आयोजन होता है, तो राजस्थान सरकार की तरफ से भी बीसीसीआई को पूरा सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version