Site iconSite icon AR Live News

पुलिस ने कहा पत्रकार फहाद 3 मामलों में वांछित थे, महबूबा मुफ्ती ने ट्विट कर गिरफ्तारी का किया विरोध

police arrests journalist fahad shahpolice arrests journalist fahad shah

कामरान राशिद भट/श्रीनगर,(एआर लाइव न्यूज)। पत्रकार फहाद शाह को गिरफ्तार करने के अगले दिन शनिवार को पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी और उन पर चल रहे मामलों को लेकर बयान जारी किया है। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन समाचार पत्रिका कश्मीर वाला के प्रधान संपादक फहाद शाह आतंकवाद संबंधी फर्जी खबरें फैलाने, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा करने जैसे तीन मामलों में वांछित थे।

इधर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्विट कर बयान जारी किया है। जिसमें महबूबा ने लिखा है कि सच्चाई के लिए खड़े होना राष्ट्रविरोधी माना जाता है। असहिष्णु और सत्तावादी सरकार को आईना दिखाना भी राष्ट्र विरोधी है। फहाद का पत्रकारिता कार्य जमीनी वास्तविकता को दर्शाता है। आप कितने फहद को गिरफ्तार करेंगे।

Exit mobile version