उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बसंत पंचमी पर मंदिरों, स्कूल-कॉलेजों में शनिवार को सुबह से ही सरस्वती माता पूजन सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए। शहर के जगदीश मंदिर और श्रीनाथ जी मंदिर में फागोत्सव मनाया गया।
शहर के जगदीश मंदिर में शनिवार सुबह मंदिर पुजारी हुकमराज व रामगोपाल ने ठाकूरजी को बसंतिया वस्त्र धारण करवाकर केसरिया भात का भोग धराया। आरती में कई श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के श्रीनाथ जी मंदिर में भी बसंत पंचमी पर ठाकूरजी को विशेष श्रृंगार धराया गया। शहर के हरिदासजी मगरी स्थित स्वामी चतुर्भुज हनुमान मंदिर में भी शनिवार सुबह कई श्रद्धालू दर्शन करने पहुंचे।
स्कूलों में हुआ सरस्वती पूजन
बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त होने से सावों की भी धूम नजर आ रही है। शहर सहित जिले के कई स्कूल-कॉलेजों में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। शहर के आयड़ क्षेत्र में स्थित ए वन सीनियर सैकंडरी स्कूल में निदेशक डॉ.एम.एल चांगवाल और स्कूल स्टाफ ने सरस्वती पूजन कर बसंत पंचमी मनाई।

