Site iconSite icon AR Live News

श्रीनगर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकवादी : आईजीपी कश्मीर

2 terrorists killed in police encounter srinagar2 terrorists killed in police encounter srinagar

कामरान राशिद भट/श्रीनगर,(एआर लाइव न्यूज)। श्रीनगर के जकुरा इलाके में पुलिस और आतंकवादियों की हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर ने शनिवार को बताया कि श्रीनगर के ज़कुरा इलाके में मारे गए दो आतंकवादी दक्षिण कश्मीर के हैं। मारे गए आतंकियों में एक आतंकी इखलाक हाजम पिछले दिनों पुलिस हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या में शामिल था।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि श्रीनगर के ज़कुरा इलाके में दो आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम इलाके में कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। छुपे हुए आतंकवादियों ने गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आतंकवादियों पर फायरिंग की। मुठभेड़ में लश्कर टीआरएफ के दो आतंकवादी मारे गए।

दोनों आतंकवादियों की पहचान कुलगाम के इखलाक हाजम और पुलवामा जिले के आदिल के रूप में हुई है। इखलाक 29 जनवरी को बिजबेहरा में पुलिस हेड कांस्टेबल की हत्या में शामिल था।

Exit mobile version