उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध तिरूपति कॉलेज ऑफ नर्सिग की ओर से शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर फतहसागर पाल पर मेराथन (ऑन्कोथॉन) का आयोजन किया गया। कैन्सर रोग के प्रति आम लोगों में जन चेतना के उद्देश्य से हुई मेराथन (ऑन्कोथॉन) को कलेक्टर तारा चन्द मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर पीएमयू के ग्रुप डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चॉसलर डॉ. एपी गुप्ता, पीएमसीएच के प्रिसिंपल डॉ. एमएम मंगल, कैन्सर रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज महाजन एवं तिरूपति कॉलेज ऑफ नर्सिग के डीन डॉ. केसी यादव भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा ने संस्थान द्वारा जन जागरूकता के लिए चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों की सराहना की। वाइस चॉसलर डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि अभी तक कैंसर के मूल कारकों पर अनुसंधान जारी है, फिर भी 17 प्रकार के कैंसर को खान-पान,जीवन शैली में परिवर्तन एवं अर्ली डिटेक्शन के माध्यम से रोका जा सकता है।
मैराथन (ओंकोथन) का समापन फतहसागर की पाल पर हुआ, जहाँ विजेताओ एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मैराथन में शुभम दवे प्रथम, अनिल कपूर द्वितीय एवं शुभम पटवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेराथन के दौरान फतेहसागर की पाल पर जगह-जगह पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से मॉर्निंग वॉक पर आने वाले राहगीरों को कैंसर से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। मेराथन के अलावा भी कैंसर की रोकथाम के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण स्तर तक किए गए।

