उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने और तेज हवा चलने से उदयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में तेजी से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है
उदयपुर में 24 घंटे में ही रात के तापमान में 10.6 डिग्री की गिरावट आने से ठंड का असर फिर से बढ़ गया है। उदयपुर में न्यूनतम तापमान गिर कर 5.8 डिग्री पर आ गया है जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 2 डिग्री कम है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री और बुधवार को 9.2 डिग्री था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 7.2 डिग्री की बढ़ोतरी होनेे से उदयपुर में ठंड का असर कम हुआ था, लेकिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में ही 10.6 डिग्री की गिरावट आने से ठंड फिर तेज हो गई है।
तापमान में और गिरावट आ सकती
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में अभी और गिरावट होने की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक उदयपुर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री से 11.0 डिग्री के बीच रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।

