उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पीटल के जोड़ प्रत्यारोपण एवं हड्डी रोग विभाग में एक व्यक्ति का कुल्हा प्रत्यारोपण किया गया। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ निवासी षिवकुमार तिवारी (60) को कुल्हे में दर्द रहता था और इसके कारण चलने फिरने में भी दिक्कत थी। इनके पूर्व में गिरने से घायल होने के कारण अन्यत्र हॉस्पीटल में कुल्हे का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से यह परेशानी थी।
इस पर परिजन उन्हें जीबीएच जनरल हॉस्पीटल के आर्थोस्कॉपिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सूर्यकांत पुरोहित के पास लेकर पहुंचे थे। यहां विभिन्न जांच के बाद पाया कि सर्जरी के बाद उनका कुल्हे में रक्तप्रवाह बाधित होने से यह परेशानी हो रही थी। साथ ही उनका एक इंच पैर भी छोटा हो गया था। इस पर इनका कुल्हा प्रत्यारोपण किया गया।
डॉ. सूर्यकांत पुरोहित के अनुसार ऑपरेशन के अगले दिन मरीज को चला दिया गया और उन्हें पूर्व के दर्द से राहत हो गई। इस टीम में डॉ. सूर्यकांत पुरोहित के साथ डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. प्रषांत, डॉ. अनिल व निष्चेतना विभाग से डॉ. पीयूष गर्ग मौजूद रहे।

