Site iconSite icon AR Live News

IPL-2022 के सभी मैच भारत में होंगे: महिला टी-20 चैलेंज भी होगा

women T 20 Challenge to be held in may during IPL playoffswomen T 20 Challenge to be held in may during IPL playoffs

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। IPL-2022 के सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे।। सभी मैच मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में होंगे। गुरूवार को इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने फैसला लिया है।

बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरव गांगुली ने बताया कि इस साल रेगुलर आईपीएल के बीच महिला टी-20 चैलेंज कराने का भी फैसला लिया गया है। महिला टी-20 चैलेंज के मैच मई में खेले जाएंगे। इसमें 3 टीमें हिस्सा लेती है। सुपरनोवा, वेलोसिटी और ट्रेल ब्लेजर्स। अभी तक यह टूर्नामेंट कुल 3 बार 2018, 2019 और 2020 में खेला गया है।

रेगुलर आईपीएल के 74 मैच होंगे

बीसीसीआई ने बताया कि आईपीएल के अगले सीजन से दो टीमों का इजाफा होगा। अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी लीग की नई टीमें होंगी। ऐसे में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाऐंगे।

Exit mobile version