Site iconSite icon AR Live News

मार्बल व्यवसायी पर हुई फायरिंग

firing on marble traders at sukher area in udaipurfiring on marble traders at sukher area in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिले के सुखेर थाना क्षेत्र के कविता में बीएसएफ कैंप के पास हाईवे पर गुरूवार शाम को बदमाश ने मार्बल व्यवसायी चिराग उपाध्याय पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली मार्बल व्यवसायी चिराग को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। हालां कि चिराग की कार का शीशा टूट गया। सूचना पर डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि पीड़ित सहेली नगर निवासी चिराग पुत्र सुरेन्द्र उपाध्याय ने दीपक मेनारिया नाम के बदमाश के खिलाफ फायरिंग करने की एफआईआर दर्ज करवाई है।चिराग ने बताया कि कुछ महीने पहले किसी परिचित के मामले में उसकी दीपक के साथ कहासुनी हो गयी थी। तब से दीपक उससे रंजिश रख रहा था।

आज चिराग काम से उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर जा रहा था, तभी बाइक से दीपक मेनारिया उसकी कार के पास आया और उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कार का शीशा टूट गया और वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बताया कि दीपक मेनारिया के खिलाफ पूर्व में भी ऐसे मामले दर्ज हो चुके हैं।

Exit mobile version