Site iconSite icon AR Live News

फतहसागर-उदयसागर की नियमित सफाई के लिए यूआईटी खरीदेगी डीविडिंग मशीन

यूआईटी ट्रस्ट बैठक में हुआ निर्णय

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी फतहसागर और उदयसागर की नियमित सफाई के लिए नई डीविडिंग मशीन खरीदेगी। वर्तमान में उदयपुर में एनएलसीपी प्रोजेक्ट के तहत खरीदी गई डीविडिंग मशीन से बारी बारी से पीछोला,फतहसागर और उदयसागर की सफाई करवाई जा रही है।

चेयरमैन ताराचंद मीणा(कलक्टर) की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि फतहसागर व उदयसागर की नियमित के लिए नई डिविडिंग मशीन खरीदने एवं इसके पांच वर्ष के संचालन एवं संधारण के लिए 4.90 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

इस मशीन के आने से पीछोला,फतहसागर और उदयसागर की सफाई के लिए एक ही डीविडिंग मशीन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दूधतलाई से सीसारमा गांव (पिछोला रिंग रोड़) पर एलईडी लाइट लगाने पर 29.44 लाख खर्च होंगे। बैठक में न्यासी गिरीश जोशी, विपिन जैन, अरविन्द सिंह कानावत सहित यूआईटी अधिकारी मौजूद थे।

680 लाख का बनेगा अण्डरपास

बैठक में मनवाखेड़ा से तितरड़ी, कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र मेंं आने जाने वालों की सुविधा के लिए एनएच-8 बाईपास पर अण्डरपास निर्माण के लिए 680 लाख की तकनीकी स्वीकृति जारी की गई। अंडरपास बनने से लोगों को हाइेवे क्रॉस करने के नाम परेशान नहीं होना पड़ेगा। वाड़ा ढिकली क्षेत्र में ढीकली तालाब से एनएच-27 के बांयी तरफ पक्का नाला बनाने 364.93 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। राजस्व ग्राम बलीचा नाला निर्माण के लिए 98.64 लाख रूपये की स्वीकृति जारी की गई।

बाहुबली हिल के विकास पर खर्च होंगे 96 लाख

बड़ी तालाब किनारे स्थित बाहुबली पहाड़ी पर विभिन्न विकास कार्य पर 96 लाख खर्च होंगे। चित्रकूट नगर आवासीय योजना एवं राजस्व ग्राम भुवाणा, सुखेर, अम्बेरी आदि मे सडक सुदृढीकरण एवं पेच रिपेयरिंग का कार्य पर 29.97 लाख, न्यू आरटीओ से 100 फीट रोड व 60 फीट जक्शन तक 60 फीट सडक के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 49.87 लाख की वीकृति जारी की गई। 100 फीट सडक से मीरा नगर स्कीम एवं भुवाणा गांव को जोडने वाली 60 फीट सडक के निर्माण पर 47.80 लाख खर्च होंगे।

ये बड़े निर्णय भी हुए

Exit mobile version