Site iconSite icon AR Live News

सौम्या गुर्जर ने फिर संभाली जयपुर नगर निगम ग्रेटर के मेयर की कुर्सी

Soumya Gurjar again took over the charge of Mayor of Jaipur Municipal Corporation GreaterSoumya Gurjar again took over the charge of Mayor of Jaipur Municipal Corporation Greater

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को राजनीति गहमागहमी रही। 7 महीने पहले जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर पद से निलंबित की गयीं मेयर सौम्या गुर्जर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को मेयर की कुर्सी फिर संभाल ली। नगर निगम परिसर में माहौल ठीक बना रहे, इसे देखते हुए भारी पुलिस बल वहां तैनात रहा।

सौम्या गुर्जर बुधवार सुबह भाजपा के प्रदेश कार्यालय गयीं और वहां वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद सौम्या नगर निगम ग्रेटर कार्यालय पहुंचीं और पदभार ग्रहण किया। हालां कि इस बीच प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्त कार्यवाहक महापौर वहां मौजूद नहीं रहीं।

गौरतलब है कि 31 जनवरी को ही सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या गुर्जर के पक्ष में आदेश जारी किया था। इसमें न्यायिक जांच पूरी होने तक सौम्या गुर्जर को महापौर पद पर बने रहने के योग्य मानते हुए राज्य सरकार के 6 जून 2021 के आदेशों पर स्टे दे दिया था।

6 जून 2021 को राज्य सरकार ने किया था निलंबित

प्रदेश सरकार ने 6 जून 2021 को सौम्या गुर्जर को मेयर पद से निलंबित कर दिया था और कमिश्नर के साथ हुए विवाद संबंधी प्रकरण की न्यायिक जांच भी शुरू करवा दी। सरकार के निलंबन के खिलाफ सौम्या ने राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने पर सौम्या के समर्थन में भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को चुनौती दी थी।

Exit mobile version