Site iconSite icon AR Live News

फायरमैन की परीक्षा में ब्लू टूथ से नकल करता युवक गिरफ्तार

udaipur police arrest candidate doing cheating with bluetooth in fireman examudaipur police arrest candidate doing cheating with bluetooth in fireman exam

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिरणमगरी थाना पुलिस ने शनिवार सुबह सेक्टर 4 स्थित सरकारी स्कूल में हो रही फायरमैन की प्रतियोगी परीक्षा में एक युवक को ब्लू-टूथ से नकल करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से ब्लू-टूथ डिवाइस भी जब्त की है। आरोपी मास्क में ब्लू-टूथ को छुपाकर नकल कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के अटेली में सलीमपुर गांव निवासी नरेन्द्र यादव पुत्र दयाराम को गिरफ्तार किया है। स्कूल में जब फायरमैन का एग्जाम शुरू हुआ तो वहां चेकिंग कर रहे परीवीक्षक को परीक्षा दे रहे नरेन्द्र यादव पर संदेह हुआ।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र की चेकिंग की गयी तो उससे ब्लू-टूथ डिवाइस बरामद हुई, जिससे वह हरियाणा में ही किसी व्यक्ति के संपर्क में था और प्रश्नों के उत्तर पूछ कर लिख रहा था। आरोपी ने मास्क में ब्लू-टूथ डिवाइस छुपाकर रखी थी, इस कारण वह गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ नहीं आया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से नकल गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है, जिनकी मदद से वह ब्लू-टूथ डिवाइस के जरिए नकल कर रहा था।

Exit mobile version