Site iconSite icon AR Live News

कोरोना तीसरी लहर में पहली बार उदयपुर में एक दिन में तीन संक्रमितों की मौत

udaipur first time in corona third wave three infected died in a day in udaipurudaipur first time in corona third wave three infected died in a day in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में कोरोना तीसरी लहर के दौरान पहली बार एक दिन में तीन संक्रमितों की मौत हो गयी। ये तीनों ही शहर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। जिले में आज शनिवार को 2926 लोगों की कोरोना जांच हुई, इसमें 567 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इससे जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 3289 हो गयी है। इनमें 111 संक्रमित शहर के सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी से शनिवार शाम को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार निजी अस्पताल में भर्ती 59 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय पुरूष और 45 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है। तीनों को ही कोई गंभीर बीमारी तो नहीं थी, लेकिन ये डायबिटीज, हाईपरटेंशन से ग्रसित थे। पिछले दिनों तीनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इनकी स्थिति गंभीर होने से इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या आज करीब बराबर

उदयपुर जिले में अब तक शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में हर दिन आने वाले संक्रमितों की संख्या में काफी अंतर आ रहा था। जहां शहरी क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या ग्रामीण क्षेत्र में आ रहे संक्रमितों की तुलना में काफी ज्यादा आ रही थी। लेकिन आज शनिवार को जिले में 567 संक्रमितों में 287 संक्रमित शहरी क्षेत्र और 280 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र से हैं। ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण का बढ़ना भी चिंता का विषय है।

Exit mobile version