Site iconSite icon AR Live News

रीट पेपर लीक मामलाः डीपी जारोली माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से बर्खास्त किए गए

REET Exam Paper Leak CaseREET Exam Paper Leak Case

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रीट पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार रात बड़ा फैसला लेते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली को बोर्ड से बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने इस मामले में माना कि डीपी जारोली बतौर बोर्ड अध्यक्ष अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असफल रहे हैं, ऐसे में इन्हें बोर्ड अध्यक्ष से बर्खास्त किया जाता है।

राजस्थान पुलिस की एसओजी की ओर से पेपर लीक मामले का खुलासा करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने शुक्रवार देर रात एक हाई लेवल बैठक बुलाई थी। इसी बैठक में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली को पद से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।

रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी करेगी मामले की जांच

बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी से कराने का निर्णय लिया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच के अलावा यह कमेटी भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सुझाव देगी और निगरानी करेगी।

Exit mobile version