Site iconSite icon AR Live News

अनंतनाग में सिपाही की गोली मारकर हत्या

police constable shot dead in anantnag jammu kashmirpolice constable shot dead in anantnag jammu kashmir

कामरान राशिद
श्रीनगर,(एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबबेरा गांव के हसनपोरा तवेला इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने हसनपोरा में कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी पुत्र गुलाम कादिर गनी को गोली मार दी है। सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। क्षेत्र में हमलावरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने हसनपोरा बिजबेहरा में पुलिसकर्मी पर हमले की निंदा की और इसे कायरतापूर्ण, बर्बर बताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Exit mobile version