Site iconSite icon AR Live News

तिहरे हत्याकांड के तीनों दोषियों को मौत की सजा

death penalty in triple murder case by court in mainpuri uttar pradeshdeath penalty in triple murder case by court in mainpuri uttar pradesh

मैनपुरी में दस साल पहले हुई थी घटना

मैनपुरी,(एआर लाइव न्यूज)। करहल थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में दस साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में मैनपुरी जिले की एक अदालत ने तीन लोगों को मौत की सजा सुनाई है। तीनों पर जुर्माना भी लगाया है।

घटनाक्रम अनुसार बंटवारे के विवाद को लेकर अक्टूबर 2012 में मनीष यादव ने अपने साथियों वीरेंद्र और कमलेश के साथ मिलकर अपने पिता सुखराम, सौतेली मां सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि 12 वर्षीय सौतेले भाई अभिषेक का अपहरण कर बाद में उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने मनीष की निशानदेही पर शव बरामद किया। इस मामले में सुखराम के भाई अवध सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मनीष यादव, वीरेंद्र यादव और कमलेश को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने अदालत में तीनों आरापियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को अदालत ने सभी पक्षोंं की दलीलों को सुनने के बाद मनीष, वीरेंद्र और कमलेश को हत्या का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। सरकारी अभियोजक पुष्पेंद्र सिंह चौहान के अनुसार न्यायालय ने प्रत्येक दोषियों पर जुर्माना (आर्थिक दंड) भी लगाया है। अदालत ने जुर्माने की धनराशि में से 75 प्रतिशत धनराशि मृतक सुखराम की पुत्री को देने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version