Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में रात का पारा दो दिन से 3.6 डिग्री

30 व 31 जनवरी को बारिश की संभावना हुई कम

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज) । उदयपुर में लगातार दो दिन से न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ हैं। इस कारण ठंड का असर भी जारी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 4 डिग्री कम हैं। रात का तापमान कम होने से आमजन प्रभावित नजर आ रहा हैं। रात का तापमान कम होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह खेतों में सुबह के समय बर्फ की हल्की परत जमी हुई भी नजर आ रही हैं। जिले में तापमान में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही पाला पडऩे की संभावना भी जताई गई हैं।

उदयपुर में पांच दिन से न्यूनतम तापमान : रात ठिठुरन भरी

मौसम विभाग ने 3 फरवरी तक उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री से 9.0 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने दो दिन पहले उदयपुर जिले में 30 और 31 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन गुरुवार को जारी नए पूर्वानुमान अनुसार अब 30 और 31 जनवरी को उदयपुर में बारिश की संभावना कम नजर आ रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने 3 फरवरी को जिले में कुछ जगह हल्की बारिश का अनुमान जताया हैं।

दिन : तापमान

Exit mobile version