Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 8125 कोरोना संक्रमित: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में सर्वाधिक

today rajasthan covid 19 update report corona positive maximum case in jaipur jodhpur and udaipurtoday rajasthan covid 19 update report corona positive maximum case in jaipur jodhpur and udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में आज 8125 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 21 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 80488 हो गयी है। प्रदेश में आज सर्वाधिक जयपुर में 2300, जोधपुर में 707, उदयपुर में 657, कोटा में 458, अलवर में 408 संक्रमित हैं।

उदयपुर सहित प्रदेश में 21 की मौत

प्रदेश में आज जयपुर में 5, जोधपुर में 5, अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, झालावाड़ में 2-2 और नागौर, करोली और उदयपुर में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 63 वर्षीय वृद्ध की आज मौत हो गयी। हालां कि वृद्ध हाईपरटेंशन, डायबिटीज और सीओपीडी से भी ग्रसित थे।

उदयपुर में आज आए 657 संक्रमितों में 398 शहरी क्षेत्र और 259 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 48 कोरोना वॉरियर्स, 232 क्लोज कॉन्टेक्ट से हुए संक्रमित, 2 प्रवासी और 315 नए केस मिले हैं। आज उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ में 238, राजसमंद में 152, प्रतापगढ़ में 121, बांसवाड़ा में 46 और डूंगरपुर में 39 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Exit mobile version